कियारा आडवाणी ने शेयर की प्रेग्नेंसी डाइट, सिद्धार्थ की फिल्म का टीजर भी किया साझा

अमर उजाला

Fri, 30 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

इन दिनों फिल्मों से दूर कियारा आडवाणी अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंज्वॉय कर रही हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी डाइट को फैंस के साथ शेयर किया।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

एक फोटाे कियारा ने शेयर की है, जिसमें सलाद से भरी प्लेट नजर आ रही है। यह सलाद टमाटर, खीरा, अनार, लेटिस लीफ, जुकीनी को मिलाकर बनाया गया है। तमाम तरह के न्यूट्रीएंट्स इसमें शामिल हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

इन दिनों जो तस्वीरें कियारा की वायरल हो रही हैं, उनमें एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो नजर आ रहा है। यह उनकी डाइट का असर हो सकता है।   

Image Credit : इंस्टाग्राम

पिछले दिनों भी कियारा आडवाणी मेट गाला में अपने प्रेग्नेंसी लुक के कारण चर्चा में बनी रहीं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

मेट गाला इवेंट में कियारा ने ब्लैक गाउन पहना, जिस पर एक गोल्डन मटीरियल से हार्ट शेप का डिजाइन बनाया गया। इस ड्रेस को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्हाेत्रा के लिए भी खुश नजर आईं। पति की आने वाली फिल्म का टीजर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज होगी, इस फिल्म में जान्हवी कपूर हीरोइन के रोल में हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कियारा के करियर फ्रंट की बात करें, हाल ही में ‘वॉर 2’ के टीजर में उनका एक हॉट लुक खूब वायरल हुआ। इस फिल्म की शूटिंग एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी फेज से पहले की थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ने पर जॉनी लीवर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले?

एक्स (ट्विटर)
Read Now