व्हाइट शर्ट में होली पर कियारा ने दिखाया स्वैग कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस बार शादी के बाद पहली होली मनाई दोनों स्टार्स ने जमकर होली खेली और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कियारा व्हाइट कलर की शर्ट में बेहद हसीन लग रही हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बिंदास लुक में कियारा के साथ होली खेलते नजर आए कियारा ने वाइट कलर की शॉर्ट शर्ट पहनी थी और इसे वेस्ट से उन्होंने नॉट में टाई किया था शर्ट के साथ कियारा ने ब्लू कलर के डेनिम मेड बॉटम्स पहने थे सिद्धार्थ ने कियारा के साथ होली की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मिसेज के साथ पहली होली' -------