अमर उजाला
Mon, 6 February 2023
हर कोई अपनी शादी को खास बनाने के लिए कुछ न कुछ अनोखा करने की कोशिश करता है, इसी क्रम में सिद्धार्थ और कियारा भी शादी करने जा रहे हैं, लेकिन उनसे पहले भी कई सेलेब्स शाही शादी रचा चुके हैं
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधे थे
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के संग हिंदू और क्रिश्चयन रीति-रिवाजों से राजस्थान के उम्मैद भवन पैलेस में 2018 में सात फेरे लिए थे
साल 2004 में रवीना टंडन ने फिल्म निर्माता अनिल थडानी के संग राजस्थान के उदयपुर स्थित शिव निवास पैलेस में शादी की थी, रवीना महारानी की 100 साल पुरानी डोली में बैठकर मंडप पहुंची थीं
2018 में श्रेया सरन ने अपने रशियन बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचिव संग उदयपुर के देयोगढ़ महल में सात फेरे लिए थे
इसी क्रम में अब अगला नंबर सिद्धार्थ और कियारा है, दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही तरीके से शादी करने जा रहे हैं
बैकलेस गाउन में ‘दिलबर गर्ल’ की मदमस्त अदाएं