दिग्गज अभिनेता राजकुमार के 10 हिट डायलॉग आपके पैर बहुत खूबसूरत हैं। इन्हें ज़मीन पर मत रखिए, मैले हो जाएंगे हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे। लेकिन वह वक्त भी हमारा होगा। बंदूक भी हमारी होगी और गोली भी हमारी होगी। काश कि तुमने हमे आवाज दी होती तो हम मौत की नींद से भी उठकर चले आते। हमारी जुबान भी हमारी गोली की तरह है। दुश्मन से सीधी बात करती है। हम आंखो से सुरमा नहीं चुराते। हम आंखें ही चुरा लेते हैं। हम तुम्हें वह मौत देंगे जो न तो किसी कानून की किताब में लिखी होगी और न ही किसी मुजरिम ने सोची होगी। दादा तो इस दुनिया में दो ही हैं। एक ऊपर वाला और दूसरा मैं। बाजार के किसी सड़क छाप दर्जी को बुलाकर उसे अपने कफन का नाप दे दो। हम तुम्हें ऐसी मौत मारेंगे कि तुम्हारी आने वाली नस्लों की नींद भी उस मौत को सोचकर उड़ जाएगी। न तलवार की धार से न गोलियों की बौछार से, बंदा डरता है तो सिर्फ परवर दिगार से Rajkumar