सोनम के सामने झुके भल्लालदेव, इस कमेंट के लिए मांगी माफी
अमर उजाला
Tue, 15 August 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
अभिनेता राणा दुग्गुबाती ने बीते दिनों एक बयान दिया था कि बड़ी अभिनेत्री सेट पर दुलकर सलमान का समय बर्बाद कर रही थीं
Image Credit : सोशल मीडिया
राणा ने कहा था, 'बॉलीवुड की एक बड़ी एक्ट्रेस फोन पर अपने पति से लंदन में शॉपिंग की बातें कर रही थीं, लेकिन दुलकर सलमान शांत बने रहे'
Image Credit : सोशल मीडिया
राणा ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन लोगों ने उनके कमेंट को सोनम कपूर से जोड़ा, वीडियो वायरल होने के बाद राणा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है
Image Credit : सोशल मीडिया
उन्होंने एक ट्वीट करके बाकायदा इस मामले पर सोनम कपूर और दुलकर सलमान से माफी मांगी है
Image Credit : सोशल मीडिया
उन्होंने लिखा, 'मैं इस नेगेटिविटी से परेशान हो गया हूं, जिसमें मेरे कमेंट को सोनम कपूर से जोड़ा जा रहा है...यह पूरी तरह झूठ है। यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही गई थी'
Image Credit : सोशल मीडिया
एक्टर ने आगे कहा, 'हम दोस्ती में हंसी-मजाक करते हैं, अफसोस है कि मेरी बात गलत तरीके से ली गई, मैं सोनम और दुलकर से माफी मांगता हूं और उम्मीद करता हूं कि गलतफहमियां दूर होंगी'