मंडे टेस्ट में फेल हुई 'किसी का भाई किसी की जान' सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है सुपरस्टार की मौजूदगी के बावजूद यह फिल्म अच्छा कलेक्शन नहीं कर रही है पहले वीकएंड में फिल्म ने महज 64.25 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं, मंडे को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले सोमवार को KKBKKJ ने 11 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 75.25 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क