KBKKJ की डूबी लुटिया, पर्दे से गायब हुई 'शाकुंतलम' ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत की थी हालांकि, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया था इस बीच अब फिल्म के पहले सोमवार के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं तीसरे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है मंडे टेस्ट में फेल होते हुए सलमान की फिल्म ने चौथे दिन महज 10.50 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 74.75 करोड़ रुपये हो गया है वहीं बात करें सामंथा की 'शाकुंतलम' की तो अब यह फिल्म सिनेमाघरों से गायब होने लगी है शाकुंतलम फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है ...