दर्शकों के लिए तरसी KKBKKJ, आज से दम दिखाएगी PS 2 ठंडी ओपनिंग के बाद 'किसी का भाई किसी की जान' की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है पहले वीकएंड पर उछाल के साथ कमाई करने वाली सलमान खान की फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आ रही है फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो किसी भाई किसी की जान ने 3.5 करोड़ रुपये कमाए हैं इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 90.5 करोड़ रुपये हो गया है आज से सिनेमाघरों में मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस 2' इम्तिहान देने उतरेगी अब देखना यह होगा कि क्या मणिरत्नम की फिल्म लोगों का मनोरंजन करने में सफल हो पाती है या नहीं ...