PS 2 का बज रहा ढंका, फीकी पड़ने लगी KKBKKJ की चमक ऐश्वर्या राय, विक्रम और अन्य स्टार्स स्टारर 'पोन्नियिन सेल्वन 2' बेहतरीन कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है 'पीएस 2' ने चौथे ही दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी हालांकि, पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है आंकड़ों के मुताबिक 'पीएस 2' ने पांचवें दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 114.75 करोड़ रुपये हो गया है 'किसी का भाई किसी की जान' की बात करें तो सलमान खान की फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है फिल्म ने 12वें दिन महज 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कलेक्शन 104 करोड़ रुपये हो गया है ....