बॉक्स ऑफिस पर PS2 का शंखनाद, KKBKKJ की हालत खराब मणिरत्नम निर्देशित 'पोन्नियिन सेलवन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है ऐश्वर्या राय, विक्रम और अन्य स्टार्स की अदाकारी से सजी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है 'पीएस 2' ने पहले दिन सभी भाषाओं में मिलाकर 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है फिल्म की कमाई वीकएंड पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है वहीं, बात करें 'किसी का भाई किसी की जान' की तो फिल्म की हवा निकल चुकी है सलमान खान स्टारर फिल्म का कारोबार पहले ही हफ्ते में सिंगल डिजिट में पहुंच गया है 'किसी का भाई किसी की जान' ने आठवें दिन महज दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 92.15 करोड़ रुपये हो गया है ..