नेटिजंस को नहीं भाया राहुल की दुल्हनिया का यह लुक, हुईं ट्रोल सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने कुछ महीनों पहले ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग सात फेरे लिए हैं अथिया और राहुल अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजाॅय कर रहे हैं दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं इसी बीच अथिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो की विरल भियानी द्वारा शेयर किया गया है, इस वीडियो में उनका लुक काफी चर्चा में बना हुआ है अथिया शेट्टी के इस लुक को जहां कई यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं वहीं, कई उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने अथिया के ओपन हेयर पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘अगर बाल इतने दिक्कत कर रहे हैं तो इन्हें बांध क्यों नहीं लेतीं?' मनोरंजन