सादगी और चुलबुले अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं हिबा नवाब टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हिबा नवाब आज अपना जन्मदिन माना रही हैं। इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें... अभिनेत्री का जन्म 14 नवंबर 1996 को उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। मात्र 12 साल की उम्र से ही टेलीविजन शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाली हिबा को बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी। हिबा ने ‘शश…फिर कोई है’ से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की थी। साल 2019 में हिबा को सीरियल 'जीजाजी छत पर हैं' के लिए बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल फीमेल का अवॉर्ड मिला था। हिबा हाल ही में स्टार भारत के टीवी सीरियल 'वो तो है अलबेला' में दिखाई दी थीं। मनोरंजन