'दीपवीर' की शादी का वीडियो KWK में साझा करने का किसका था आइडिया? करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं उनके शो पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में शिरकत की थी एपिसोड के दौरान दोनों ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो भी लोगों को साथ साझा किया था पहली बार इस वीडियो को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था इस बीच अब करण ने दोनो को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है करण ने हाल ही में बताया है कि वीडियो शेयर करने का आइडिया उनका नहीं था, बल्कि कपल का ही था एंटरटेनमेंट डेस्क