सपरिवार कृष्णा-वेदांत की शादी में पहुंचीं सनी लियोनी फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट की शादी वेदांत शारदा से रविवार को मुंबई में हुई इस शादी में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए, सनी लियोनी भी सपरिवार कार्यक्रम में शरीक हुईं कृष्णा भट्ट की शादी में सनी अपने पति और बच्चों के साथ पहुंचीं, ब्लू कलर के लहंगे में सनी लियोनी बेहद खूबसूरत नजर आईं उन्होंने अपना यह वेडिंग लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है फोटो के साथ सनी ने कैप्शन लिखा है, 'किसी शादी समारोह में हमारी पहली फैमिली ट्रिप, हम बेहद उत्साहित हैं' सनी लियोनी के अलावा बॉबी देओल और महेश भट्ट भी कृष्णा की शादी में शामिल हुए -----------