ओपनिंग डे पर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की हुई धीमी शुरुआत, जानें कुल कलेक्शन

अमर उजाला

Sat, 9 May 2026

Image Credit : यूट्यूब

भगवान कृष्ण की कथा को दिखाती फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Image Credit : यूट्यूब

तीन भागों में बनने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट कृष्ण की प्रेम कहानी और उनके समर्पण पर आधारित है।

Image Credit : यूट्यूब

पहले दिन इस फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पेड प्रीव्यू में इसने 42 लाख रुपये कमाए थे।

Image Credit : यूट्यूब

इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.57 करोड़ रुपये हो चुका है।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म में श्रीकृष्ण का जन्म, गोकुल से वृंदावन जाना, द्वारकाधीश बनना, राधा से मिलना और विवाह करना दिखाया गया है।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म के दो पार्ट और आने बाकी हैं। इनमें आगे की कहानी दिखाई जाएगी।

Image Credit : यूट्यूब

‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है, जो ‘देवों के देव- महादेव’ के लिए मशहूर हैं।

Image Credit : यूट्यूब

इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, जैकी श्रॉफ, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

‘राजा शिवाजी’ की शुक्रवार को घटी कमाई, जानें आठवें दिन कितना रहा कलेक्शन?

सोशल मीडिया
Read Now