अमर उजाला
Tue, 12 May 2026
भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदय’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है।
फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। एक्शन के दौर में कृष्ण की लीलाओं को दिखाती यह फिल्म लोगों का ध्यान खींच रही है।
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला दिखाई गई है, जिसमें उनकी प्रेम कहानी की स्टोरी देखने को मिलती है।
वीकेंड के बाद अब फिल्म के पहले सोमवार की कमाई भी सामने आ गई है।
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने अपने पहले सोमवार को पांचवें दिन 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इससे पहले शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 2.25 और 3.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इस तरह से पांच दिनों में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का कुल कलेक्शन 8.74 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
फिल्म का निर्देशन टीवी शो ‘देवों के देव- महादेव’ और नीना गुप्ता की फिल्म 'अचारी बा' का निर्देशन करने वाले हार्दिक गज्जर ने किया है।
एथनिक लुक में शनाया कपूर ने जीता फैंस का दिल, सेलेब्स ने लुटाया प्यार