धीरे-धीरे लोगों के मन को भा रही ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’, छह दिनों में कुल इतना हुआ कलेक्शन

अमर उजाला

Wed, 13 May 2026

Image Credit : सोशल मीडिया

भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदय’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

Image Credit : एक्स

फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक्शन के दौर में कृष्ण की लीलाओं को दिखाती यह फिल्म लोगों का ध्यान खींच रही है।

Image Credit : यूट्यूब

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला दिखाई गई है, जिसमें उनकी प्रेम कहानी की स्टोरी देखने को मिलती है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने छठे दिन अपने पहले मंगलवार को भी 1.85 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credit : यूट्यूब

इससे पहले मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए कमाए थे। 

Image Credit : यूट्यूब

इस तरह से छह दिनों में ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का कुल कलेक्शन 10.61 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म का निर्देशन टीवी शो ‘देवों के देव- महादेव’ और नीना गुप्ता की फिल्म 'अचारी बा' का निर्देशन करने वाले हार्दिक गज्जर ने किया है।

Image Credit : यूट्यूब

मंगलवार को बढ़ी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, जानें 12वें दिन का कलेक्शन?

सोशल मीडिया
Read Now