अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
लोहड़ी का पर्व देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, इस त्योहार को बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने भी सेलिब्रेट किया
कीर्ति और पुलकित की शादी के बाद यह पहली लोहड़ी रही। दोनों ने ही अपनी पहली लोहड़ी की तस्वीरें फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर कीं
तस्वीरों में पुलकित और कीर्ति दोनों ही लोहड़ी की अग्नि के चारों तरफ फेर लेते नजर आए। रिवाज है कि शादी-शुदा जोड़े इस अग्नि के ईद-गिर्द फेर लेते हैं, अपने खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हैं
कीर्ति और पुलकित एक फोटो में डांस करते हुए भी दिख रहे हैं, दोनों के चेहरे पर पहली लोहड़ी साथ में मनाने की खुशी साफ झलक रही है
एक तस्वीर में कीर्ति, पुलकित और उनके माता-पिता भी नजर आए, परिवार ने साथ मिलकर त्योहार को मनाया
एक्टर पुलकित सम्राट, एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने पिछले साल यानी 15 मार्च, 2024 को शादी की थी
क्या आप दीवाने बनने के काबिल हैं? अदा शर्मा ने क्यों पूछा ये सवाल