अजीब उलझन में फंसीं कृति खरबंदा! बोलीं- 'क्या करूं'? अभिनेत्री कृति खरबंदा ने आज अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, इसके साथ उन्होंने बताया कि वे अजीब मनः स्थिति में फंसी हैं कृति ने लिखा है, 'मेरे मन की स्थिति इस वक्त क्या करूं वाली है' उन्होंने लिखा है, 'सोमवार मोटिवेशन की तलाश में चला गया और रात कब हो गई पता ही नहीं चला! आगे लिखा है, 'मंगलवार यह सोचते हुए बीत गया कि आज भी सोमवार ही है' कृति ने आगे लिखा है, 'बुधवार का आधा दिन निकल गया और याद आया आज ज्ञान का दिन है' अभिनेत्री ने आगे लिखा है, 'जब जिंदगी आपको झटका देती है वह भी इस स्थिति के साथ कि 'क्या करूं'? तो कहती है 'जो मन करे!' -