कृति खरबंदा ने हरे रंग के गाउन में बिखेरा जलवा, लोग बोले- अति सुंदर कृति खरबंदा ने हाल ही में कई तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में वह हरे रंग के गाउन में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप चांद से भी ज्यादा चमक रही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अति सुंदर।" कृति खबरंदा अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चला चुकी हैं। 'हाउसफुल 4' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों से उन्होंने लोगों के बीच खास पहचान बनाई है। वह जल्द ही 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। एंटर