कृति सेनन ने शुरू की 'तेरे इश्क में' की शूटिंग, साझा की सेट से तस्वीर

अमर उजाला

Mon, 17 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@kritisanon

कृति सेनन ने आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें वह पहली बार धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कृति ने तस्वीर साझा कर लिखा- चलो चलते हैं। सेट पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह कर रही हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

इससे पहले, अभिनेता धनुष का सेट से वीडियो वायरल हुआ था, जहां उन्हें दिल्ली के एक कॉलेज में फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया था।
 

Image Credit : एक्स

रांझणा (2013) और अतरंगी रे (2021) के बाद आनंद और धनुष एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

निर्देशक ने 'तेरे इश्क में' और रांझणा के बीच विषय की समानताओं का संकेत दिया था, लेकिन आश्वासन दिया कि नई फिल्म एक अनूठी रचना होगी।
 

Image Credit : सोशल मीडिया

कृति को आखिरी बार नेटफ्लिक्स फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था, जबकि धनुष ने रयान में अभिनय किया था, जिसे उन्होंने निर्देशित भी किया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम@kritisanon

‘तू मेरी जिंदगी है’ से पहले कई गाने हुए रीमेक, जानिए लिस्ट में कौन सी फिल्में है शामिल

सोशल मीडिया
Read Now