मिमी की टीम के साथ कृति मनाएंगी नेशनल अवॉर्ड जीतने का जश्न 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर कृति सेनन काफी खुश हैं फिल्म मिमी के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री इस सफलता के बाद वह फिल्म की टीम और अपने करीबी दोस्तों के लिए पार्टी देने जा रही हैं बताया जा रहा है कि रविवार (27 अगस्त) को वह पार्टी देंगी बता दें कि इससे पहले कृति को बप्पा के दरबार में देखा गया था कृति के अलावा आलिया भट्ट को भी इस बार बेस्ट अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है एंटरटेनमेंट डेस्क