अमर उजाला
Mon, 4 March 2024
कुणाल देशमुख आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं, फिल्म निर्माता और निर्देशक का जन्म चार मार्च 1982 को मुंबई में हुआ था
कुणाल ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा किया, वे जन्नत, शिद्दत, तुम मिल गए, राजा नटवरलाल जैसी फिल्में बना चुके हैं
कुणाल गोवा में अपने दोस्त के जरिए मोहित सूरी से मिले, जिन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में जहर में काम देने का वादा किया
कुणाल ने मोहित सूरी के निर्देशन के साथ जहर, कलयुग, वो लम्हे में सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया
कुणाल ने निर्देशन करियर की शुरुआत 2008 में विशेष फिल्म्स द्वारा निर्मित और इमरान हाशमी की जन्नत से की, जो सुपरहिट साबित हुई
उन्होंने 26 जुलाई 2005 की मुंबई बाढ़ पर आधारित 2009 में तुम मिले फिल्म बनाई, जिसमें इमरान हाशमी और सोहा अली खान ने काम किया
पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद श्रद्धा ने चुनी एक्टिंग की राह