अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के राजनेता पर सुनाए गए चुटकुलों के बाद से विवाद खड़ा हो गया है
पुलिस ने कुणाल को दो बार समन भेजा, लेकिन कॉमेडियन पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए
इसके बाद मुंबई पुलिस कई अधिकारी कुणाल के मुंबई स्थित घर पर पहुंची, जिसके बाद कॉमेडियन ने पोस्ट साझा कर पुलिस पर तंज कसा
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल ने कहा कि वह 10 साल से इस पते पर नहीं रह रहे हैं, यह समय की बर्बादी है
कुणाल ने ट्वीट किया- ऐसे पते पर जाना, जहां मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है
31 मार्च को मामले में पूछताछ के लिए खार पुलिस ने बुलाया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस उनके मुंबई स्थित घर पहुंची
पुलिस ने इससे पहले शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को एफआईआर दर्ज करने के बाद कामरा को दो समन भेजे थे
फैशन शो में पैपराजी ने पूछा फराह खान से अजीब सवाल? जानिए क्या रहा डायरेक्टर का जवाब