चाइल्ड आर्टिस्ट से बने हीरो, अभिनेता ने साझा की बचपन की तस्वीरें; क्या आपने पहचाना?

अमर उजाला

Sat, 9 May 2026

Image Credit : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इस एक्टर ने की थी। शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बचपन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

इन तस्वीरों में एक्टर को पहचानना मुश्किल हो गया है। यह एक्टर ‘जख्म’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर अभिनय कर चुका है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

आज वह एक्टर, डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में सक्रिय हैं। सैफ अली खान के परिवार से भी इस एक्टर का गहरा नाता है।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं कुणाल खेमू हैं। बतौर लीड एक्टर उन्होंने ‘कलयुग’ और ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी फिल्म की हैं। साथ कई मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्में भी की हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

हाल ही में उनका एक सिंगल एल्बम ‘निंदिया’ रिलीज हुआ। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। यह गाना खास बच्चों के लिए बना है। यही वजह है कि कुणाल को अपना बचपन याद आ रहा है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

अपनी पोस्ट के कैप्शन में भी वह लिखते हैं, ‘लोरी की यादें। मैं बचपन में और अब मैं अपने बच्चे के साथ। निंदिया सॉन्ग अब रिलीज हो गया है।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@kunalkemmu

कुणाल खेमू की पत्नी सोहा अली खान की बहन सबा अली ने एक्टर की पोस्ट को लाइक किया है। बता दें कि कुणाल खेमू ने सैफ अली खान की बहन साेहा से शादी की है। वह उनके घर के दामाद हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कुणाल के करियर फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘गोलमाल 5’ में जल्द ही नजर आएंगे।  

Image Credit : सोशल मीडिया

ओपनिंग डे पर ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की हुई धीमी शुरुआत, जानें कुल कलेक्शन

यूट्यूब
Read Now