किस फिल्म के लिए अक्षय ने पृथ्वीराज से नहीं लिए पैसा? 'एल 2 एम्पुरान' के निर्देशक ने खोला राज अक्षय कुमार का जादू इन दिनों बड़े पर्दे पर पहले जैसा असर नहीं दिखा रहा है। उनकी फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रहा है। अक्षय की पिछली फिल्म 'स्काई फोर्स' की कमाई के मामले में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी इससे पहले अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी हैं। 'सेल्फी' भी उन्हीं फिल्मों में से एक है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इस फिल्म को उनके करियर की कमजोर फिल्मों में से एक माना जाता है। हाल ही में 'सेल्फी' के प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म के बारे में बात की है। पृथ्वीराज ने साझा किया कि अक्षय ने फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली थी। उनके मुताबिक अक्षय ने केवल फिल्म के सफल होने पर ही पैसे लेने की बात कही थी। एंटर