लापता लेडीज की बढ़ी रफ्तार, आर्टिकल 370 की कमाई में आया उछाल किरण राव के निर्देशन में बनी लापता लेडीज की कमाई में सुधार देखने को मिला है दूसरे दिन फिल्म की कमाई एक करोड़ 60 लाख रुपये रही, अब फिल्म का कुल कलेक्शन दो करोड़ 35 लाख रुपये हो गया है आर्टिकल 370 की कमाई में नौवें दिन फिर से उछाल देखने को मिला, फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये कमाए अब फिल्म का कुल कलेक्शन 44.35 करोड़ रुपये हो गया है नौवें दिन क्रैक ने महज 24 लाख रुपये का बिजनेस किया, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 12.81 करोड़ रुपये हो गया है तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 23वें दिन एक करोड़ 20 लाख रुपये का कारोबार किया, अब फिल्म का कुल बिजनेस 78.45 करोड़ रुपये हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क