लापता लेडीज के मुरीद हुए ये सितारे, जमकर की तारीफ किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों समेत सितारों से भी सकारात्मक समीक्षा मिल रही है काजोल ने इसकी तारीफ में लिखा है, 'इस शानदार दिखने वाली फिल्म के लिए किरण राव-आमिर खान को शुभकामनाएं' राधिका आप्टे ने कहा, 'यह फिल्म बहुत ही अद्भुत, दिल को छू लेने वाली, ईमानदार, मजाकिया, मधुर और दयालु है' सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की है हिमांश कोहली का कहना है, 'फिल्म वास्तव में अपने बारे में बहुत कुछ कहती है, पहले दृश्य से ही मैं पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गया था' सीटिए