बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में 'लाल सलाम' लाल सलाम का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन जारी है फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के कैमियो के बाद भी यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है पहले हफ्ते के बाद, अब दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और भी ज्यादा धीमी हो गई है दूसरे सोमवार को फिल्म ने 11 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 16.31 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क