जब रोमांटिक हो गए लारा दत्ता-महेश भूपति पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता और देश के लिए पहला ग्रेंड स्लेम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं लारा और महेश भूपति दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र की नामी हस्तियां हैं बता दें कि लारा और महेश भूपति ने वर्ष 2011 में आज ही के दिन शादी रचाई थी रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश भूपति ने लारा दत्ता को अमेरिका में कैंडल लाइट डिनर के दौरान अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था दोनों सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं अक्सर दोनों एक-दूसरे के साथ शानदार तस्वीरें साझा करते हैं, इनकी जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है --------