सदाशिव अमरापुरकर के फ्लैट में लगी आग, सामान जलकर खाक दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर के फ्लैट में बुधवार को आग लग गई इसके पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है हालांकि, फायर ब्रिगेड के समय से पहुंच जाने पर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया बता दें कि सुमन अपार्टमेट मे सदाशिव के चार फ्लैट हैं जो उनकी पत्नी के नाम पर हैं ये चारों प्लैट अभिनेता की पत्नी ने किराये पर दे रखा है वहीं, सदाशिव की फैमिली मुंबई और पुणे में रहती है एंटरटेनमेंट डेस्क