आपको याद हैं हम आपके हैं कौन के 'लल्लू'? दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे की आज बर्थ एनिवर्सरी है लक्ष्मीकांत बेर्डे ने फिल्मों में कॉमेडी का एक अलग लेवल सेट किया, वह सलमान खान की फिल्मों की बैक बोन हुआ करते थे बेर्डे ने मराठी फिल्मों में काम किया, मराठी और हिंदी सिनेमा में मिलाकर बेर्डे ने 200 से ज्यादा फिल्में कीं बेर्डे ने 1989 में हिंदी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था हिंदी सिनेमा में बेर्डे की '100 डेज', 'हम आपके हैं कौन' और 'साजन' बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं, 'हम आपके हैं कौन' में वह नौकर लल्लू के रोल में नजर आए बेर्डे ने 'अभिनय आर्ट्स' के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था, अभिनेता के साथ-साथ बेर्डे एक अच्छे गरुण वादक और गिटार वादक भी थे --