लियो का जलवा, गणपत-यारियां 2 की हालत खस्ता दलपति विजय की फिल्म 'लियो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है फिल्म ने तीसरे दिन 40 करोड़ रुपये बटोरे हैं, जिससे इसका टोटल 140.05 करोड़ रुपये हो गया है रवि तेजा और नूपुर सेनन की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' भी अच्छी कमाई कर रही है मूवी ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया, अब इसका टोटल 15.20 करोड़ रुपये हो गया है टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' बॉक्स ऑफिस पर रेंगती नजर आई है फिल्म ने दूसरे दिन तीन करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 5.50 करोड़ रुपये हो गई है दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है मूवी ने दूसरे दिन 60 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल 1.10 करोड़ रुपये ही हो पाया है सीटिए