'लॉक अप 2' फेम शिवम के घर जल्द होगा नन्हें मेहमान का आगमन! एक्टर शिवम शर्मा 7 नवंबर 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड समायरा ठाकुर के साथ शादी रचाई अब, शिवम फैंस को अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की शानदार झलकियों से अपडेट कर रहे हैं इस बीच उन्होंने अपनी खूबसूरत शादी, हनीमून डेस्टिनेशन और भविष्य की योजनाओं के बारे में खुलकर बात की इंटरव्यू में शिवम शर्मा ने समायरा ठाकुर के साथ अपनी शादी को एक अमेजिंग और खूबसूरत एहसास बताया इसके अलावा, शिवम से परिवार शुरू करने की उनकी इच्छा के बारे में पूछा गया इस पर उन्होंने एक नया परिवार शुरू करने को लेकर अपने उत्साह का खुलासा किया और कहा कि उनकी 2024 में बच्चे पैदा करने की योजना है उन्होंने कहा, "हम अगले साल तक बच्चे पैदा करने की योजना बना रहे हैं, कल का किसी को कुछ नहीं पता" मनोरंजन