फिर गर्माया हिंदुत्व का मुद्दा, मेरठ के रण में उतरे 'राम' भाजपा ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है धारावाहिक 'रामायण' में राम का किरदार निभा चुके अभिनेता अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट के प्रत्याशी बने हैं अरुण गोविल हिन्दुत्व का बड़ा चेहरा हैं, जिसकी वजह से लोकसभा चुनाव का दिलचस्प होना लाजमी है अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 में यूपी के मेरठ में हुआ था अरुण गोविल ने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हालांकि, अभिनय में रूचि होने के कारण वह किस्मत आजमाने मुंबई आ गए धारावाहिक 'रामायण' ने अरुण गोविल की किस्मत बदल दी और वह घर-घर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे अरुण गोविल ने 'लव-कुश', 'विश्वामित्र' और 'बुद्धा' और 'विक्रम बेताल' जैसे बेहतरीन शोज में भी काम किया है अरुण गोविल ने बीते दिन सरकार को सलाह दी थी कि 'रामायण' को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए सीटिए