भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय ने डाला पहला वोट आज, 20 मई को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग हो रही है बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहला वोट दिया है अक्षय के पास पहले कनाडाई नागरिकता थी इस दौरान अक्षय ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो, मैंने उसी को ध्यान में रखते हुए वोट किया' 'लोगों को जो सही लगता है उसे वोट देना चाहिए...मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा' अभिनेता ने कहा, 'मैं सुबह 7 बजे से यहां था, जब मतदान केंद्र खुला और मैंने लगभग 500-600 लोगों को अंदर देखा' ....