आलिया ने मार्च के महीने में किए ये काम, तस्वीरों के जरिए फैंस को बताया
अमर उजाला
Tue, 25 March 2025
Image Credit : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट ने मार्च के महीने में अपनी जिंदगी के कुछ खास पल तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ साझा किए हैं। इस महीने उन्होंने क्या-क्या किया इसे आलिया ने तस्वीरों के जरिए बयां किया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एक तस्वीर में आलिया बिस्तर पर आराम करती दिख रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का फ्लोरल मास्क पहना है, जो उनके चेहरे पर आधा ढका हुआ है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एक तस्वीर में आलिया जिम लुक में दिख रही हैं। उन्होंने नीले रंग का क्रॉप टॉप और नीली लेगिंग्स पहनी है। वह एक लग्जरी लॉबी में मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एक फोटो में आलिया बाहर की ताजी हवा का मजा लेती नजर आ रही हैं। वह एक पार्क में कूदते हुए दिख रही हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
साझा की गई एक तस्वीर में आलिया एक बार फिर रिलैक्स मूड में हैं। वह एक सोफे पर लेटी हुई हैं। पीछे की खिड़की से धूप आ रही है और हरे पौधे दिख रहे हैं, जो माहौल को और सुकून भरा बना रहे हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एक फोटो में आलिया एक फिल्म के सेट पर हैं। उनके हाथ में एक क्लैपबोर्ड है, जिस पर 'लव एंड वॉर' लिखा है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
एक फोटो में आलिया मेकअप रूम में तैयार होती दिख रही हैं। वह मिरर सेल्फी ले रही हैं, जबकि पीछे एक मेकअप आर्टिस्ट उनके बालों को स्टाइल कर रहा है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस लुक, लाल ड्रेस में बिखेरा जलवा