हरमन बावेजा के घर गूंजी किलकारी! दूसरी बार पिता बने अभिनेता 'वॉट्स योर राशि' और 'लव स्टोरी 2025' के अभिनेता हरमन बावेजा के फैंस के लिए खुशखबरी है अभिनेता हरमन बावेजा दूसरी बार पिता बन गए हैं रिपोर्ट की मानें तो, हरमन बावेजा की पत्नी साशा रामचंदानी ने बेटी को जन्म दिया है जानकारी के अनुसार, कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत मार्च के महीने में किया हालांकि, अभिनेता या उनके परिजनों की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है इससे पहले जोड़े ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया था सीटिए