कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने आज अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, इसमें सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हैं। सोनाक्षी ने एक इंडियन ड्रेस पहने अपनी फोटो शेयर की है, इसमें उनका लुक काफी रॉयल नजर आ रहा है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
खुशी कपूर की 7 फरवरी को फिल्म 'लवयापा' थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आएंगे।
Image Credit : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनका पहनावा तो क्लासी है ही, साथ ही वह एक गाने पर शानदार डांस भी कर रही हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम
फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भी रेड ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। इसमें वह बिल्कुल अपनी मां की तरह नजर आ रही हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
जाहन्वी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, इसमें वह मस्ती के अंदाज में नजर आ रही हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने भाई की हल्दी फंक्शन की तस्वीरें साझा की, इस फोटो में वह अपनी मां पर खूब प्यार बरसा रही हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
टीवी, फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी अपनी वैकेशन की फोटो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की है, इसमें वह पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। फरवरी के महीने में रुबीना पर भी प्यार का रंग चढ़ा हुआ है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
काजोल ने भी अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। फैंस ने काजोल की इस फोटो को काफी पसंद किया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
मनारा चोपड़ा ने भी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी फोटो शेयर की है। वह प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी को एंज्वॉय कर रही हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
बेटी मालती के हाथ पर चढ़ा हीना का रंग, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भाई की मेहंदी की तस्वीरें