इस वजह से कुणाल खेमू ने किया मडगांव एक्सप्रेस का निर्देशन कुणाल खेमु के निर्देशन में बनी फिल्म मडगांव एक्सप्रेस 22 मार्च को रिलीज होने जा रही है हाल ही में कुणाल ने फिल्म को निर्देशन करने के पीछे की वजह बताई उन्होंने कहा कि गो गोवा गॉन के बाद उन्हें लगा कि उन्हें भी कुछ प्रयास करना चाहिए और इसके बाद मडगांव एक्सप्रेस की शुरुआत हुई कुणाल ने बताया कि जब वे इस फिल्म को लिख रहे थे तो उन्हें संदेह था, लेकिन बाद में उन्हें लोगों की प्रशंसा मिली उन्होंने बताया कि मडगांव एक्सप्रेस को लेकर उनसे कहा गया कि उन्हें इस फिल्म का निर्देशन भी करना चाहिए अभिनेता ने बताया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के कहने पर उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया एंटरटेनमेंट डेस्क