लाखों दिलों की धड़कन हैं धक धक गर्ल माधुरी माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं माधुरी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं, एक्ट्रेस का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत फिल्म अबोध(1984) से की थी शुरुआती वक्त में एक्ट्रेस की कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं इसके बाद वह साल 1988 में आई फिल्म तेजाब में नजर आईं, जिससे वह हिट हो गई थीं उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिसमें हम आपके हैं कौन, राम लखन, त्रिदेव, साजन, दिल तो पागल है जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस का अफेयर संजय दत्त के साथ चला था हालांकि कुछ कारणों से दोनों अलग हो गए थे इसके बाद साल 1999 में 17 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने श्रीराम नेने से शादी कर ली थी Madhuri Dixit