माधुरी के पति ने अनंत-राधिका के रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा अनंत राधिका के रिसेप्शन में कई सितारे नजर आए थे अब माधुरी के पति श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं एक तस्वीर में माधुरी और श्रीराम नेने शाहरुख खान के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं एक अन्य तस्वीर में ऐश्वर्या और आराध्या के साथ माधुरी और श्रीराम नेने दिख रहे हैं तीसरी तस्वीर में यश और रणवीर सिंह को दोनों के साथ देखा जा सकता है एक अन्य फोटो में जैकी श्रॉफ को माधुरी और उनके पति के साथ देखा जा सकता है एंटर