बेटे अरिन को कुकिंग सिखा रहीं माधुरी दीक्षित माधुरी दीक्षित शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक परफेक्ट मां और पत्नी हैं वह अपने परिवार को भरपूर समय देती हैं, एक्ट्रेस के दो बेटे अरिन और रयान नेने हैं, अब अरिन को लेकर एक दिलचस्प जानकारी आई है अरिन साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं, हाल ही में वह भारत आए, इस दौरान उन्होंने खिचड़ी बनाकर अपने माता-पिता को खिलाई अरिन ने अपने पापा डॉ. श्रीराम नेने की मदद से खिचड़ी तैयार की, इस दौरान डॉ नेने ने खिचड़ी के फायदों से भी बेटे को रूबरू कराया बेटे के हाथों बनी खिचड़ी का स्वाद माधुरी दीक्षित को बेहद पसंद आया पढ़ाई के साथ-साथ बेटा कुकिंग में भी कमाल कर रहा है, यह देखकर अभिनेत्री की खुशी का ठिकाना नहीं है ----