मधुरिमा ने अक्षय कुमार की 'पत्नी' बन लूटी खूब तारीफ अभिनेत्री मधुरिमा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं मधुरिमा छोटे पर्दे के अलावा फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं फिल्मों और टीवी सीरियल के अलावा मधुरिमा रियलिटी शो बिग बॉस 13 और नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं मधुरिमा ने अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' में उनकी पत्नी का किरदार निभाया इसके अलावा वह 'नाम शबाना', 'हमारी अधूरी कहानी' और 'वार्निंग' में काम कर चुकी हैं इस फिल्म में मधुरिमा का किरदार काफी छोटा था, लेकिन उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था --