अनुपम खेर ने संगम में लगाई डुबकी, आंखों से अपने आप बहने लगे आंसू

अमर उजाला

Wed, 22 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने महाकुंभ में गंगा स्नान कर अपने जीवन को सफल महसूस किया।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
संगम स्थल पर पहुंचकर अभिनेता ने डुबकी लगाई।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
इससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
इस पोस्ट में अनुपम ने साझा किया कि प्रार्थना करते समय उनकी आंखों से अपने आप ही आंसू बहने लगे।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
पोस्ट में अनुपम ने आगे लिखा, "संयोग देखिए। ऐसा ही ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के दिन हुआ था। सनातन धर्म की जय।"
Image Credit : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर हाल ही में फिल्म इमरजेंसी में नजर आए हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत और श्रेयस तलपदे भी हैं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

छावा का ट्रेलर रिलीज, जानिए लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?

यूट्यूब
Read Now