मिलिंद सोमन ने पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी मिलिंद सोमन ने महाकुंभ मेला में अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के साथ आस्था की डुबकी लगाई। मिलिंद सोमन पीले रंग की धोती में और रुद्राक्ष की माला पहने हुए नजर आए, उनके हाथ में कलश था। अंकिता कुंवर ने लाल रंग के प्रिंटेड सूट में सिंपल लुक अपनाया और सिर पर लाल दुपट्टा रखा। अंकिता ने माथे पर तिलक और चंदन लगा रखा था। दोनों ने संगम में स्नान किया और भगवान के सामने हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना की। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर इस अनुभव की तस्वीरें शेयर की और भक्ति से भरा कैप्शन लिखा। ENT