पूनम पांडे ने महाकुंभ में किया स्नान, बोलीं- मेरे सभी पाप धुल गए

अमर उजाला

Wed, 29 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बुधवार को प्रयागराज के महाकुंभ में पवित्र स्नान किया।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
पूनम ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ में अपनी जर्नी की झलकियां शेयर की हैं, जिसमें वह संगम में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
तस्वीर में पूनम सफेद प्रिंट वाला काला कुर्ता पहने नजर आईं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
पूनम पांडे जो अक्सर अपने विवादों के लिए सुर्खियों में रहती हैं, अब आध्यात्मिक और धार्मिक रास्ता अपनाती दिखीं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
मंगलवार को पूनम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रैफिक में फंसी दिखीं। वीडियो में पूनम ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में स्नान कर लिया है और उन्होंने श्रद्धालुओं की झलक भी दिखाई।
Image Credit : इंस्टाग्राम
पूनम ने वीडियो में कहा, "शक्ति भले ही कम हो जाए, श्रद्धा कम नहीं होनी चाहिए। ओम नमः शिवाय।" एक फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,"मेरे सभी पाप धुल गए।"
Image Credit : इंस्टाग्राम

मिलिंद सोमन ने पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी

इंस्टाग्राम
Read Now