अमर उजाला
Mon, 18 August 2025
बॉक्स ऑफिस पर 'महावतार नरसिम्हा' की रिलीज को महीनाभर होने जा रहा है
एनिमेटिड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' की चमक अब भी बरकरार है
इस फिल्म की रिलीज को चौथा सप्ताह चल रहा है, मगर यह दर्शकों को अब भी लुभा रही है
वहीं, 08 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' कहीं दब सी गई है
शुरुआत से ही सुस्त कमाई कर रही इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रविवार को 10वें दिन सिर्फ तीन लाख रुपये जुटाए हैं
'महावतार नरसिम्हा' का टोटल कलेक्शन 210.35 करोड़ रुपये हो गया है
वहीं 'उदयपुर फाइल्स' की टोटल कमाई अभी सिर्फ 1.59 करोड़ रुपये ही पहुंची है
भूमि पेडनेकर और अक्षरा सिंह की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल