बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं महेश मांजरेकर महेश मांजरेकर का जन्म 16 अगस्त 1958 को हुआ था इस साल महेश अपना 65वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं महेश मांजरेकर केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं एक दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय महेश मांजरेकर ने संजय दत्त के साथ फिल्म वास्तव से बॉलीवुड में कदम रखा था वास्तव की सफलता के बाद उन्होंने अस्तित्व और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्में बनाई और साथ ही साथ अपने अभिनय का दम भी दिखाया उन्होंने फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर में भी काम किया था, इस फिल्म ने कई ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे महेश ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी में भी अलग- अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता महेश छत्रपति शिवाजी पर बनी मराठी फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में शिवाजी की भूमिका में नजर आए थे इसके अलावा वो टीवी के भी कई शो कर चुके है, साथ ही वो कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं मनोरंजन