'देव-डी' में पारो बन माही ने पाई शोहरत चर्चित अभिनेत्री माही गिल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं माही गिल ने 'देव डी' में पारो की भूमिका अदा कर दर्शकों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले माही पंजाबी फिल्मों में भी काम चुकी हैं हालांकि, अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' माही के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में भी माही के किरदार माधवी को खूब सराहा गया, इस फिल्म में उनके बोले डायलॉग आज भी लोगों की जबान पर हैं माही गिल फिल्मों में बोल्ड किरदार अदा करने के लिए भी जानी जाती हैं -